छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News मुुख्यमंत्री ने बेरोजगारी भत्ता योजना की चौथी किस्त 31.71 करोड़ रूपए की राशि का 01 लाख 22 हजार 625 हितग्राहियों के खाते में किया अंतरण

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

जांजगीर  जिले के 6389 हितग्राहियों के खाते में अंतरित हुई 1 करोड़ 59 लाख 72 हजार 5 सौ रुपए राशि अंतरण कार्यक्रम में कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधि एवं हितग्राही हुए शामिल जांजगीर-चांपा 31 जुलाई 2023/ मुुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय रायपुर से आज वर्चुअली कार्यक्रम के माध्यम से बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 01 लाख 22 हजार 625 हितग्राहियों के खाते में चौथी के रूप में 31 करोड 71 लाख रूपए की राशि का अंतरण किया। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि मुुख्यमंत्री ने बेरोजगारी भत्ता योजना जांजगीर-चांपा जिले के 6 हजार 389 हितग्राहियों के खाते में भी 1 करोड़ 59 लाख 72 हजार 5 सौ रुपए अंतरित हुई। बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत प्रदेश में अब तक 112 करोड़ 43 लाख 30 हजार रूपए हितग्राहियों के खाते में अंतरित की जा चुकी है मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रायपुर के कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं के साथ ही विभिन्न जिलों के लाभार्थी युवक-युवतियों से चर्चा कर उनकी प्रतिक्रिया ली। उन्होने कहा कि युवा हमारे देश के भविष्य है। युवा मजबूत होंगे तो छत्तीसगढ़ मजबूत होगा। बेरोजगारी भत्ता एक छोटा सा सहयोग है, इसके माध्यम से वे आगे की शिक्षा और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर सकते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरी के लिए सुप्रीम कोर्ट से रोक हटते ही विज्ञापन जारी किया गया। व्यापाम एवं पीएससी के माध्यम से 41 हजार पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं चल रही है। इस दौरान कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने एनआईसी कक्ष में बेरोजगारी भत्ता प्राप्त युवाओं से चर्चा की एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। राशि अंतरण वर्चुअली कार्यक्रम में जांजगीर निवासी कुमारी सुधा निर !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button