IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News क्षेत्रीय विधायक द्वारा खेड़ा कासोन स्कूल में निशुल्क साइकिल वितरण और कार्यक्रम में कहा, तुम्हारी तीन मांगे अभी पूरी बाकी एक जितने के बाद ।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश

हां सोमवार को खेड़ा कासुन के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निशुल्क साइकिल वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक बहादुर सिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष कृष्णा सूर्यवंशी ,सहित बीजेपी के कई पदाअधिकारी और आसपास की पंचायत के सरपंच, अभिभावक, प्राचार्य सुरेश कुमार सूर्यवंशी ,बी,आर,सी ,कैलाश डीडोनिया, गोपाल सिंह चौहान, विक्रम बामनिया, परदेसी जी, आत्माराम बरेढीया , राम गोपाल कुमावत, रमेश मालवीय, प्रदीप परिहार,सहित पूरा स्टॉप उपस्थित रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद अतिथियों का माला के साथ और छापा बांधकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन वासुदेव मंडोरा जी द्वारा किया गया।

निशुल्क कार्यक्रम साइकिल वितरण कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कासोन के प्राचार्य सुरेश कुमार सूर्यवंशी ,द्वारा क्षेत्रीय विधायक से चार मांगे रखी गई थी।
जिसमें से विधायक ने तीन मांगे स्वीकार की ,
नंबर 1 ,
विद्यालय में विद्युत ट्रांसफार्म ।
नंबर 2,
विद्यालय मैं प्रयोगशाला कक्ष।
नंबर 3,
विद्यालय में 4, अतिरिक्त कक्ष।

जिसमें से 2,कक्ष कि हा करी।
और

एक मांग थी ,,

विद्यालय की वॉल बाउंड्री ।

उसके लिए विधायक ने कहा यह विद्यालय की वॉल बाउंड्री में जितने के बाद बनवा दुगा। इस कार्यक्रम में सत्र 2022, 23 के 87 ,छात्र ,छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण कि गयी। इस कार्यक्रम के माध्यम से विधायक बहादुर सिंह चौहान ने अपनी पार्टी बीजेपी की कई योजना औ पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही बताया कि , मैं खेड़ा कासुन का भांजा हूं ,और कहा कि अब जो तुम पढ़ाई कर रहे हो बहुत अच्छा समय हैं। बहुत अच्छी सुविधा सरकार द्वारा दी जा रही हैं। हमारे वक्त तो हम पेड़ की छांव में पढ़ते थे। और मैंने साइकल तो उस समय देखी भी नहीं थी। इसके साथ ही कहा कि मध्य प्रदेश मात्र एक ऐसा प्रदेश है जिसमें निशुल्क साइकिल वितरण की जा रही हैं । और विद्यार्थियों को कहा कि मैं आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। कि आप आपका नाम, आपके पिता का नाम, आपके गांव का नाम ,तहसील, जिला और प्रदेश का नाम रोशन करें। इसके साथ ही विधायक ने कहा कि मैंने पहले भी खेड़ा कासुन को स्कूल बिल्डिंग ,रोड , बिजली ग्रीट ,डीपी, राहत राशि ,बीमा सहित कई योजनाओं का लाभ दिया है। और यह भी बताया कि यह 2023 का चुनाव आपके लिए नहीं। आपके बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए हैं । इसके साथ ही कहा कि जिस प्रकार किसान अपनी खेती करके खुद ही उसे लेता है। उसी प्रकार बीजेपी ने जो खेती करी है ,उसको बीजेपी ही लेगी। और इस बहाने मतदाताओं से वोट की अपील करी। भाजपा उपाध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक ने कई नारे लगवाए,

घर-घर पानी।
खेत खेत पानी ।

लूटने वाला जाएगा।
कमाने वाला आएगा।
नया जमाना आएगा।।

भारत माता की जय के नारे लगवाए।
इस कार्यक्रम के अंत में हरिओम कुमावत जी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button