ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News शेर के हमले से युवक घायल

रिपोर्टर प्रहलाद कुमार साहू मंडला मध्य प्रदेश

नैनपुर जंगल में पिहरी लेने गए चार युवकों को पिहरी भारी पड़ गई बार बार मनाही के बाद भी ग्रामीण जंगल जाते है जिस क्षेत्र में घटना हुई वो तीन बीट का सीमा में आता है वन अमले ने मेरी सूचना पर सिविल हॉस्पिटल नैनपुर जा के चोटिल से मिले बयान दर्ज किया एक हजार की राहत राशि दी और मौके पर चोटिल वाले अन्य व्यक्ति के साथ मौके पर जंगल गए है।  ज्यादा तर इस घने जंगल में भालू जगली सुअर की घटना सामने आई है चोटिल करने की पर चार चार ग्रामीण एक साथ बोल रहे है शेर था तो माना जा सकता है ये इलाका भी कान्हा नेशनल पार्क से लगा हुआ है अभी तक जो अनुभव सामने आया है उस से कहा जा सकता है की शेर नही हमला कर सकता क्यों की शेर गले में मार करता है और भालू सर पर पर ये घटना जो चोटिल बता रहा है अचानक सामने आ गया शेर और मार के चला गया। इस इलाके में सागोन प्लांट किए गए है तो छटाई का काम चल रहा है तो 38 मजदूर 15 दिन से है उन को कभी शेर या भालू नही दिखा । घटना मोहगांव परियोजना मंडल मंडला परिक्षेत्र नैनपुर की बताई गई है बस शेर के पंजे के निशान और बीट देखना बाकी है चोटिल का इलाज सिविल अस्पताल नैनपुर में चल रहा है महेश दौलत इम्मु के साथ चोटिल ओमकार पिता पिल्लु धुर्वे 45 साल ग्राम पंचायत गोंझी का रहने वाला है। पायली के बैगा टोला के आगे जामुन झोड़े तरफ गया था वही की घटना 8 बजे सुबह की है जिसे साथ वाले लेकर सिविल अस्पताल नैनपुर आए थे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button