IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News ताजपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 205 मरीजों की जांच की गई

 शिविर में ह्रदय गति, ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, दमा, स्वांस, नजला व फिजियोथेरेपी आदि की जांच के बाद दवा भी नि:शुल्क प्रदान की गई

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण 

शहीद उद्यम सिंह जयंती के उपलक्ष्य में जन कल्याण सेवा समिति भीलवाड़ा व अरनव राव मेमोरियल जयपुर हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल की ओर से ताजपुर मेंं सोमवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। नि:शुल्क परामर्श व चिकित्सा शिविर में 205 लोगें की जांच की गई। शिविर में जिला प्रशासन से रेड क्रॉस सोसायटी, स्वास्थ्य विभाग नारनौल के सहयोग का भी सहयोग रहा। चिकित्सको द्वारा मरीजों एवं उपस्थित गांव के ग्रामीण को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया व बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों, आई फलू एवं उनसे बचाव के उपाय बताये तथा भीड़ भाड़ वाले स्थान पर मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी। जन कल्याण सेवा समिति भीलवाड़ा के अध्यक्ष मुखत्यार सिंह ने समिति सदस्यों के साथ सहयोग किया। शिविर का उद्घाटन गांव के सरपंच राजकुमार टाईगर ने किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button