छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News रिटायरमेंट विदाई सम्मान समारोह

रिपोर्टर गौरीशंकर दल्लीराजहरा बालोद छत्तीसगढ़

31.07.23 को उप निरीक्षक श्री गोपाल रात्रे को पुलिस विभाग में 42 वर्ष 2 माह 11 दिन सेवा के पश्चात सेवानिवृत्त हुए, पुलिस कार्यालय बालोद में विदाई समारोह पर उपस्थित अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुशील नायक, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा श्री कर्ण उके,एसडीओपी श्री प्रतीक चतुर्वेदी, प्रोबेशनर उ.पु. अधीक्षक श्री दीपक भगत , एवं समस्त ऑफिस स्टाफ के द्वारा रिटायर हुए अधिकारी गोपाल रात्रे सर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए केक कटिंग सेलिब्रेशन के साथ उन्हें श्री फल, साल व स्मृति चिन्ह भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई। उप निरीक्षक गोपाल रात्रे को पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर दिनांक 20/05/81 को भर्ती होकर पदोन्नत होते हुए 42 वर्ष 2माह 11दिन की लंबी सर्विस सफर तय किए, तथा संपूर्ण सेवाकाल अवधि में पूरी लगन एवं निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किए। विदाई समारोह के दौरान श्री गोपाल रात्रे द्वारा पुलिस विभाग में अपने सेवाकाल से जुड़ी बेहतर अनुभवों को भी साझा किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button