ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा को लेकर दिया ज्ञापन

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

टीकमगढ़ : शहर के सर्किट हाउस में लगाई जा रही स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की प्रतिमा को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने विरोध तेज कर दिया है। लोगों का विरोध इस बात को लेकर भी है कि आखिर विश्राम गृह में प्रतिमा किसकी इजाजत से लगाई जा रही है। क्योंकि प्रतिमा लगाए जाने से पहले नगर पालिका से एनओसी नहीं ली गई। प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए शासन से मिली राशि को भी नगर पालिका ने लौटा दिया था। दरअसल, सर्किट हाउस में लगाई गई स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की प्रतिमा शुरुआत से ही विवादों में घिरी है। करीब 8 माह पहले अचानक प्रतिमा खड़ी कर दी गई। जब लोगों को इस बारे में पता चला तो क्षत्रिय महासभा ने इसका विरोध जताया। क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतिमा लगाने के लिए नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी दोनों विभागों ने एनओसी नहीं दी थी। बावजूद इसके नियम विरुद्ध तरीके से प्रतिमा खड़ी कर दी गई। शुरुआती विरोध के बाद मामला करीब 6 माह तक ठंडे बस्ते में रहा। अब एक बार फिर 5 अगस्त को प्रतिमा के अनावरण की तारीख तय की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रतिमा का अनावरण करना है। जिसके चलते अधूरे निर्माण कार्य को आनन-फानन में पूजा किया जा रहा है, लेकिन कोई भी अधिकारी यह बताने को तैयार नहीं है कि आखिर निर्माण कार्य कौन करा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button