उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News ज्ञानवापी पर सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान का अखिल भारतीय संत समिति ने किया समर्थन

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी  के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा न्यूज़ एजेंसी को ज्ञानवापी पर दिए गए बयान का अखिल भारतीय संत समिति ने समर्थन किया है। अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने समर्थन करते हुए कहा कि संत समिति कई वर्षों से पूछ रही है कि क्या अरबी, उर्दू या फारसी में कहीं ज्ञानवापी शब्द का उल्लेख किया है। यदि ज्ञानवापी का शब्द उर्दू के हों तो मुस्लिम बात करें। वास्तव में ज्ञानवापी मस्जिद नहीं है या पूर्णतया मंदिर है, उसकी दीवारें चीख- चीख कर गवाही दे रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐतिहासिक भूल को सुधारने की पहल मुस्लिमों को करनी चाहिए इस बात का अखिल भारतीय संत समिति स्वागत करती है। यह संघर्ष बहुत लंबा हो चुका है, ऐसे में मुस्लिमों को बैठकर वार्ता कर ज्ञानवापी और मथुरा को सहज हिंदुओं को वापस करना चाहिए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button