ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News संतों के सानिध्य में 35 परिवार के 190 लोगों ने पुनः स्वधर्म में की वापसी

रिपोर्टर दीपक तिवारी देवास मध्य प्रदेश

खातेगांव तहसील के जामनेर ग्राम में रहने वाले 35 परिवार आज मुस्लिम से पुनः अपने पूर्ववर्ती हिंदू धर्म में लौटे। यह घर वापसी संतों के सानिध्य में तीर्थ क्षेत्र नेमावर में नर्मदा नदी के तट पर संपन्न हुई। जिसमें संत श्री रामस्वरूप दास जी शास्त्री ने मंत्रोंच्चार कर शुद्धिकरण करवाया। सर्वप्रथम मुण्डन संस्कार हुआ फिर नर्मदा जी में स्नान करवाकर जनेऊ संस्कार हुआ, तत्पश्चात हवन में आहुति देकर नामकरण किया गया। पुनः स्वधर्म में दीक्षित इन परिवारों में अपार खुशियों का वातावरण था। इस अवसर पर संत श्री 1008 आनंद गिरि जी महाराज, पंच मुखी बालाजी धाम अडवाणिया जिला रतलाम का भी सानिध्य मिला। यह पहले भी रतलाम में इस प्रकार की 58 लोगों की स्वधर्म में घर वापसी में करवा चुके हैंअपने अनुभव साझा करते हुए रामसिंह जी (पूर्व में मोहम्मद शाह) ने कहा कि परिस्थितिवश हमने भले ही इस्लाम स्वीकार कर लिया था लेकिन आज भी हमारे रक्त में हमारे पूर्वजों का खून दौड़ रहा है जिसने हमको हमारी जड़ों से जोड़े रखा था।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button