बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News आदापूर से प्राप्त सूचना के अनुसार माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कुछ शरारती तत्वों के द्वारा किया गया

रिपोर्टर अमित कुमार सिंह पूर्वी चंपारण बिहार

मुहर्रम की पावन पर्व को निर्विवाद मनाने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने पूर्वी चंपारण के मुख्यालय मोतिहारी तथा दूर दराज के इलाकों में काफी मुस्तैद एवं चुस्त-दुरुस्त दिखी माहौल खराब न हो इसके लिए हरएक चौक चौराहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी एवं जवान काफी सक्रिय दिखे सुबह से रात तक हरएक सड़क पर पुलिस की गाड़ियों का गश्त होता रहा पूर्वी चंपारण जिला के आदापूर से प्राप्त सूचना के अनुसार माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कुछ शरारती तत्वों के द्वारा किया गया को प्रशासन ने निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए 18 नामजद तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए माहौल को बिगाड़ने से रोका गया बाकी कहीं भी किसी प्रकार की सूचना नहीं मिली, पूरे उल्लास के साथ पर्व को मनाया गया, भाईचारे की मिसाल पेश किया गया इसके लिए पूर्वी चंपारण की जनता एवं पुलिस प्रशासन बधाई के पात्र हैं l

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button