उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News जिला समन्यवक ने विद्यार्थियों को दिलाया भू जल स्रोतों को बचाने का संकल्प

रिपोर्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशानुसार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद के तत्वाधान में जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के कार्यालय पर जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में भू गर्भ जल सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थियों को भूजल से सम्बंधित संकल्प दिलाया गया। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशानुसार भू जल सप्ताह के कार्यक्रम सम्पूर्ण प्रदेश में आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें आज विद्यार्थियों को भूजल संकल्प दिलाया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को संकल्प दिलाया कि वे अपनी दिनचर्या में पानी की बर्बादी रोकेंगे, अंधाधुंध भूगर्भ जल दोहन को नियंत्रित करेंगे तथा भावी जल निधि के रूप में बारिश के पानी को संचित कर भूजल स्रोतों को बचाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को जल की महत्ता समझाते हुए उसे बचाने के लिए प्रेरित किया। कु अल्तिशा, अवन्तिका शर्मा, संयुक्ता, तनवी जादौन, दीक्षा, सोनाली, स्नेहा बघेल, रोली यादव, भूमि गुप्ता, दीक्षा, उर्वशी, निवेदिका, शिवानी यादव, संध्या, लोकेश यादव, अनुज कुशवाह, शिवम कुमार, रोहित राजपूत, रितिक बघेल, मोहन, आयुष, ब्रजमोहन, महेन्द्र सिंह, कृष्णा, अमन कुमार, अनुराग, करण आदि ने जल बचाने का संकल्प लिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button