ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

Rajasthan News नव नियुक्त प्रदेश सचिव, नगर अध्यक्ष व अतिथियों का ब्लॉक कांग्रेस,ब्लॉक सेवादल द्वारा सम्मान स्वागत

रिपोर्टर अमित अग्रवाल झालावाड़ राजस्थान

 झालावाड़ : युवा कांग्रेस झालावाड़- बारां के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष धर्मराज मेहरा को प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में सचिव और ओम प्रकाश तिवारी को चौमहला नगर अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यालय पर अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता डग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्रसिंह कछनारा ने की। ब्लॉक कांग्रेस सेवादल डग अध्यक्ष संजय जैन व जिला परिषद सदस्य गोपाल सिंह चायडा ने बताया कि धर्मराज मेहरा एवं ओम तिवारी का कांग्रेस कार्यालय पर 51 किलो के पुष्प हार के साथ राजस्थानी पगड़ी बांध कर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस दौरान विशिष्ठ अतिथि के रूप में नव निर्वाचित चौमहला कांग्रेस मंडल अध्यक्ष संतोष जैन,उन्हेल मंडल अध्यक्ष केशरसिंह, क्यासरा मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह सरपंच, रोझाना मंडल अध्यक्ष पीरूसिंह आदि का भी सम्मान किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नेता गिरधारी लाल राठौर,हाजी मोहम्मद हुसैन मम्मू भाई, छोटूलाल भावसार, राघु सिंह,मानसिंह खेड़ा,पूर्व उप प्रधान शंकर सिंह,पूर्व सरपंच प्रदीप डोसी,इकबाल मंसूरी, सलीम खां,पूर्व सरपंच गंगाराम तलावली,नेपाल सिंह, कचरूलाल शर्मा, खूबचंद मोदी, डूंगरसिंह,पीरु खां, मो.सिद्दीकी,श्रवणसिंह सेंधला,गोरधन सिंह सुनारी, जनपद सदस्य नरवर सिंह,चेतन मीना,अविनाश परमार,अर्जुन सिंह कागड़िया,मुकेश सिंह अनिल वर्मा, कालू सिंह,प्रह्लाद सिंह,गोपाल मेहर,प्रधान सिंह, श्याम मेहर, रईस खान, गंगधार अध्यक्ष अनवर अली, अमरलाल बागरी, आदि दर्जनों कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए शंभू सिंह, जगदीश टेलर और प्रह्लाद सिंह सहित आधे दर्जन लोगों का भी स्वागत किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button