ब्रेकिंग न्यूज़हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh News विश्व बैंक ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा उठाये गये बाढ़ उपायों की सराहना की, सहायता की पेशकश की

रिपोर्टर ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मूसलाधार मानसूनी बारिश के कहर के बीच विश्व बैंक ने हिमाचल प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व के प्रयासों की सराहना की है, और राज्यों को सहायता की पेशकश की है। विश्व बैंक के निदेशक अगस्टे तानों कौमे ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी को कहा है कि हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन, भारी वर्षा से हुई तबाही के मध्य नजर हम आपके साथ खड़े हैं। तथा इस तबाही के मंजर को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में मानसून की शुरूआत के बाद अब तक 184 लोगों की जान जा चुकी है। और 33 लोग लापता हैं। राज्य में 71 भूस्खलन और 51 अचानक बाढ़ की घटनाएं देखी गई है। हिमाचल प्रदेश सरकार के सराहनीय प्रयासों के चलते स्थानीय लोगों और पर्यटकों सहित 70,000 से अधिक लोगों को बचाया गया। प्रशासन ने लाहौर स्पीति में बर्फ से ढके चंद्रताल झील क्षेत्र में 60 घंटे से अधिक समय तक चुनौतीपूर्ण अभियान चलाकर 290 लोगों को बेहद कम तापमान में बचाया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के अनुसार कुल नुकसान ₹8000 करोड़ के लगभग बताया जा रहा है। और उनका कहना है कि नुकसान को ठीक करने में कम से कम 1 साल का समय लगेगा। भारी वर्षा के चलते भूस्खलन, जान माल के नुकसान को देखते हुए स्थानीय प्रशासन त्वरित कार्यवाही करते हुए लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास कर रहा है। राजनीतिक पंडित इसे हिमाचल प्रदेश सरकार के कुशल नेतृत्व का परिणाम मानते हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button