ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News पीएम श्री स्कूल जनभागीदारी कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मण्डला मध्य प्रदेश

मण्डला  केन्द्रीय विद्यालय मंडला का भी चयन पीएम श्री (प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) स्कूल के रूप हुआ है। पीएम श्री स्कूल के लिए जनभागीदारी गतिविधियों के अंतर्गत 25 जुलाई 2023 से 29 जुलाई 2023 के बीच विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। ‘जन-जन का यही कहना है, वृक्ष धरा का ग़हना है’ ‘धरती को बचाना है, हर कोने में पेड़ लगाना है’। इन्हीं नारों और भावनाओं के साथ 29 जुलाई 2023 को केन्द्रीय विद्यालय मंडला परिसर में माँ वसुधा के श्रृंगार हेतु हरित पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें वन विभाग म.प्र. शासन के सहयोग से प्राप्त पौधे विद्यालय प्राचार्य उपेन्द्र कुमार, मप्र वन विभाग के रेंजर क्रांति झारिया, विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्राचार्य उपेन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जीवन के लिए पेड़ पौधों एवं वृक्षारोपण की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं सभी से आग्रह किया कि विद्यालय परिसर में लगाये गए पौधों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ नियमित देखभाल भी करें एवं जीवन में वृक्षारोपण को एक आदत के रूप में अपनाएं।
पड़ोस के अन्य स्कूलों का मार्गदर्शन भी करेंगे
पीएम श्री (प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) स्कूल भारत सरकार द्वारा एक केंद्र प्रायोजित योजना है। ये स्कूल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन को निरूपित करते हैं और समय के साथ अनुकरणीय स्कूलों के तौर के रूप में उभरेंगे तथा पास पड़ोस के अन्य स्कूलों का मार्गदर्शन भी करेंगे। पीएम श्री स्कूल एक समान, समावेशी और आनंदमय स्कूल वातावरण में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करेगा, जो बच्चों की विविध पृष्ठभूमि, बहुभाषी जरूरतों और विभिन्न शैक्षणिक क्षमताओं का ख्याल रखेगा।
ग्रीन स्कूल के रूप में विकसित होंगे
साथ ही उन्हें अपनी स्वयं की सीखने की प्रक्रिया में भी भागीदार बनाएगा। इन स्कूलों को ग्रीन स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें सोलर पैनल और एलईडी लाइट, प्राकृतिक खेती के साथ पोषण उद्यान, अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त, जल संरक्षण और संचयन, पर्यावरण की सुरक्षा से संबंधित परंपराओं-प्रथाओं का अध्ययन जैसे पर्यावरण के अनुकूल पहलुओं को शामिल किया जाएगा।
ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button