ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News जन कल्याण हेतू मातृ-शक्ति की पहल अभियान बन जाती है : थाना प्रभारी बरकडे

रिपोर्टर जितेंद्र सिंगी देवास मध्य प्रदेश

पौधारोपण जन कल्याण के लिए आदर्ष पहल है। जब कोई कार्य की जिम्मेदारी महिला शक्ति के पास आती है तो वह स्वतः ही अभियान बन जाती है। आम जन उससे जागरूक होता है। कांटाफोड थाना प्रभारी केएल बरकडे ने माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा आयोजित पौधारोपण के दौरान उपस्थित महिलाओं के बीच कहे। प्रारंभ में माहेश्वरी महिला मंडल पश्चिमांचल मध्य प्रदेश की कोषाध्यक्ष साधना बियाणी ने मोती माला व तुलसी का पौधा भेट कर स्वागत किया। समाज की और से सुभाष मानधन्या ने मोरपंखी बेज लगाकर श्री बरखडे का अभिनंदन किया। स्वागत भाषण मे साधना बियाणी ने कहा कि वर्तमान परिवेष मे बढते प्रदुषण से बचाव के लिए आक्सीजन की सुलभता के लिए पौधारोपण बहुत ही आवष्यक हो गया। पश्चिमांचल मप्र प्रादेषिक महिला संगठन के नेतृत्व मे धरती मॉ को हरि – भरी बनाने का हमारा छोटा सा प्रयास है। आयुर्वे का जीवन मे महत्व के कारण औषधीय पौधे तुलसी, आवला, ग्वारपाठा, नीम बिलपत्र, पत्थरचठठा आदि पौधो का रोपण लक्ष्यित किया। सतवास, लोहारदा, कांटाफोड की महिला मंडल द्वारा आज सामूहिक रूप से उक्त ओषधीय रोपो का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल की राजश्री होलानी, रितू तापडिया, सुषमा बाल्दी, मीना मानधन्या, मंगला सिंगी, आरती नागौरी, स्वाती नोगजा, कुसुम सिंगी, ललिता तापडिया,उषा बियाणी, श्रीमती मनोरमा मालवीय, पूजा बियाणी, रानू बाल्दी, निषा भटट, किरण बाल्दी, नीता बियाणी, अंजना सिंगी, कंचन सारडा, श्यामा सिंगी, दिशा बियाणी, आदि उपस्थित थे। थाना प्रभारी केएल बरकडे ने सभी को साधुवाद दिया। आभार जिला सचिव रितू तापडिया ने माना।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button