Madhya Pradesh News संत शिरोमणी रविदास जी की समरसता यात्रा के दौरान सेवढ़ा एवं इन्दरगढ़ में जन संवाद आज

रिपोर्टर मेघ सिंह राजपूत दतिया मध्य प्रदेश
दतिया संत शिरेामणि रविदास की समरसता यात्रा 29 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक जिले में विभिन्न स्थानों में प्रवेश करेंगी। समरसता यात्रा के दौरान इंदरगढ़, सेवढा, भाण्डेर, उनाव में जनसंवाद के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत् 30 जुलाई को दोपहर 1.30 बजे सेवढा बस स्टेण्ड पर जनसंवाद का कार्यक्रम आयेाजित किया जाएगा। इसके पश्चात समरसता यात्रा नदना, बस्तुरी, भगुवापुरा, चरोखरा, थरेट, सेगुवा से पिपरौआ जौनिया, दोहर पहुंचेगी। इसके पश्चात इंदरगढ़ में दोपहर 3.30 बजे शीतला माता मंदिर पर जनसंवाद का कार्यक्रम आयेाजित होगा। कार्यक्रम के उपरांत भलका, उडीना, भिटारी, बरका, हसनपुर, सालोन बी, पंडोखर, बडेरा, सिमथरा, देवरा, चंद्रोल, तिगिरा खिरिया, विछरैटा पहंुचेगी और भाण्डेर में रात्रि विश्राम पश्चात 31 जुलाई 2023 को स्टेट बैंक चौराहा भाण्डेर में दोपहर 1 बजे जनसंवाद का कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम के उपरांत यात्रा ततारपुर, खिरिया साहब, पिपरौआ, प्यावल, सरसई, तरगुवा पहुंचेगी। इसके पश्चात उनाव में सायं 4 बजे ग्राम पंचायत बाजार में जनसंवाद का कार्यक्रम आयोजित हेागा। कार्यक्रम के पश्चात परासरी, ललाउआ, सेरसा, राजापुर, खैरी, इकारा पहंुचेगी। इसके पश्चात 31 जुलाई को सायं 5 बजे दतिया पीताम्बरा चौराहा पर जनसंवाद का कार्यक्रम होगा एवं रात्रि विश्राम दतिया में हेागा। 1 अगस्त 2023 को प्रातः 8 बजे यात्रा विकासखंड करैरा जिला शिवपुरी के लिए प्रस्थान करेगी।lसमरसता यात्रा के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों से मिट्टी एवं नदियों का जल संग्रहण कर सागर में बनने वाले संत रविदास के मंदिर हेतु ले जाया जाएगा।


Subscribe to my channel