ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News 24 साल के जनपद सदस्य ने गौ रक्षा का संकल्प लेकर बांसा गांव से बागेश्वर धाम तक 250 किलोमीटर की पैदल यात्रा की शुरू

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश

बागेश्वर धाम से लौटकर गांव गांव जाकर मवेशियों के सीगों पर रेडियम पट्टी लगाने का अभियान चला रहे हैं। यह जैसीनगर जनपद पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 4 से सबसे कम उम्र के जनपद सदस्य 24 बर्ष के जनपद सदस्य प्रणवराज कुर्मी है, उन्होंने अपने एक दर्जन साथियों के साथ गौ रक्षा का संकल्प लेकर आज से बांसा गांव से बागेश्वर धाम तक 250 किलोमीटर की पैदल यात्रा आज से प्रारम्भ की है, यह यात्रा 6 दिनों में पूरी करेंगे, बागेश्वर धाम मे दर्शनों के बाद अपने साथियों सहित साइकिलो से जैसीनगर जनपद के गांव- गांव जाकर मवेशियों के सींगो में रेडियम पट्टी लगाएंगे ! प्रणव राज बताते हैं कि आए दिन सड़कों पर बैठे मवेशियों से मवेशियों और वाहन चालक भी दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं इन्हे दुर्घटना से बचाया जाए, मन में विचार आया कि मवेशियों की सीगों में रेडियम पट्टी लगाई जाए जिससे वाहन चालकों को दूर से ही मवेशी नजर आ जाएंगे और दुर्घटना को रोका जा सकता है बस इसी संकल्प को पूरा करने के लिए सबसे पहले बागेश्वर धाम की पैदल यात्रा करने का विचार आया, यात्रा पूरी करने के बाद वह अपने इस अभियान को शुरुआत करेंगे!

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button