बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News बहेड़ी प्रखण्ड क्षेत्र में मुहर्रम का त्योहार हर्षो उल्लास से मनाया गया। 24 लाइसेंसी मुहर्रम समिति की ओर से तजिया जुलूस निकाला गया।

रिपोर्टर अमित कुमार चौधरी दरभंगा बिहार

बहेड़ी :  प्रखण्ड क्षेत्र में मुहर्रम का त्योहार हर्षो उल्लास से मनाया गया। 24 लाइसेंसी मुहर्रम समिति की ओर से तजिया जुलूस निकाला गया। इसको लेकर जगह जगह प्रशासन चौकस दिखे। शांति व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त बल के अलावे पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी तजिया जुलूस के मार्ग में प्रतिनियुक्त किया गया। बहेरी बाजार सहित बघौनी, सनखेरहा, हवीडीह, दाईंग, निमैठी, रजखा, चक्का को संवेदनशील बनाया गया। जिसमें तजिया मिलान में प्रशासन सक्रिय दिखा। बाजार में ज्योतिनगर झुग्गी, पूर्वी टोला एवं पूर्वी टोला व पश्चिमी टोला से निकली जुलूस महावीर जी चौराहे पर घण्टो करतब दिखाते हुए, तजिया मिलान किया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button