Bihar News सालों के इतिहास में पहली बार मुनाफे में बिजली कंपनी “वर्तमान में साउथ

रिपोर्टर अमित कुमार सिंह पूर्वी चंपारण बिहार
29 जुलाई दिन शनिवार को बिहार का नंबर एक अख़बार हिन्दुस्तान के मुख्य पृष्ट पर मोटे मोटे अक्षरों में लिखा गया है “65 सालों के इतिहास में पहली बार मुनाफे में बिजली कंपनी “वर्तमान में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने संचालन की जिम्मेवारी दो कंपनियों को दे दिया है, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव और बीएसपीएचसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री संजीव हंस ने कहा कि दोनों वितरण कंपनियों ने 42%की राजस्व बढ़ोत्तरी के साथ मुनाफा तथा माननीय बिहार के सम्मानित मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी एवं ऊर्जा मंत्री श्री बिजेंद्र यादव जी द्वारा कठिन परिश्रम का सुखद परिणाम है, दूसरी तरफ़ स्मार्ट मीटर के चक्कर में पड़कर त्रस्त होकर बिहार की जनता आक्रोशित होकर आये दिन धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हैं अधिक बिजली बिल, गलत बिजली बिल के कारण रोज आवेदन तथा ताला बंदी से कंपनियों के कर्मचारी परेसान हैं तथा जनता त्रस्त है क्यूंकि विद्युत आपूर्ति में काफी सुधार के बावजूद अत्याधिक बिल का आना कारण बना हुआ है इस ओर ध्यान देने की जरूरत है l




Subscribe to my channel