ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को महिला थाना सेंट्रल की टीम ने किया गिरफ्तार

आरोपी से वारदात में प्रयोग गाड़ी बरामद

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

फरीदाबाद डीसीपी बल्लबगढ़ पूजा वशिष्ठ के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए महिला थाना सेंट्रल प्रभारी गीता की टीम ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम धीरज है आरोपी दिल्ली के पहलादपुर एरिया का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ पीड़ित महिला ने 12 जुलाई को महिला थाना सेंट्रल में दुष्कर्म की शिकायत दी थी जिस पर मामला दर्ज कर आरोपी को महिला थाना की टीम PSI रितु , ASI अजय सिंह व महिला सिपाही सुनील ने आरोपी के ठीकानो पर रैड की। पुलिस टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सूरजकुंड फरीदाबाद से दुष्कर्म के मामले में काबू किया है। आरोपी से पूछताछ में वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी बरामद की गई। आरोपी ने क्रॉउन इंटीरियर्ज मॉल सेक्टर 37 फरीदाबाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित महिला को वारदात के संबंध में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button