Uttar Pradesh News ओवरलोड नौकायन पर दो पर मुकदमा, पुलिस लाइसेंस निरस्त करने को नगर निगम को भेजेगी पत्र

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी गंगा में ओवरलोड नौकायन के आरोप में दशाश्वमेध थाने में दो नाविकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उनका लाइसेंस निरस्त करने के लिए नगर निगम प्रशासन को पत्र लिखेगा। कार्रवाई से खलबली मची है। गंगा का जलस्तर कम होने के बाद नौका संचालन की अनुमति शर्तों के साथ दी गई है। नाविकों को क्षमता से आधे सवारियों को बैठाकर नौकायन के निर्देश दिए गए हैं। चेतावनी के बावजूद कुछ नाविक ओवरलोड नौकायन कर रहे हैं। ऐसे नाविकों पर पुलिस की सख्त नजर है। शुक्रवार को पुलिस एक ऐसी नौका को पकड़ा, जिसकी क्षमता 70 की थी, लेकिन उस पर 90 लोगों को बैठाया गया था। पुलिस ने मणिकर्णिका निवासी अभिषेक साहनी व प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जल पुलिस सुरक्षा के लिहाज से लगातार गश्त कर रही है। वहीं नावों में सवार लोगों के लाइफ जैकेट, ओवरलोडिंग आदि की जांच कर रही है।

Subscribe to my channel