बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News मोहर्रम पर्व को लेकर अलर्ट प्रशासन, सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम

रिपोर्टर सनोवर राही बहादुरगंज किशनगंज बिहार

किशनगंज मोहर्रम आज, जिले के 120 स्थानों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। आपकी हर गतिविधियों पर जिला प्रशासन कर रही है वीडियो रिकॉर्डिंग, शहर में सीसीटीवी से रखी जाएगी पैनी नजर, शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कदम से कदम पर पुलिस का पहरा रहेगा। शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए मुहर्रम। किशनगंज पुलिस कप्तान डॉ इनामुल हक मेगनु के निर्देश के आलोक में सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया है। उन्होंने बीते कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पेपर व सोशल मीडिया के माध्यम से सभी को जागरूक किया था। उन्होंने बताया था कि 120 स्थानों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं । और जुलूस का वीडियो भी बनाया जाएगा, हर गतिविधियों पर प्रशासन की निगाहें रहेगी, सोशल मीडिया पर किसी प्रकार का अफवाह फोटो या वीडियो डालने से रहे अलर्ट नहीं तो हो सकती है कानूनी कार्रवाई , किशनगंज पुलिस कप्तान डॉ इनामुल हक मेगनू !

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button