ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News जनपद पंचायत लखनादौन CEO के चहेते दबंग सचिव नरेश शर्मा की चल रही मनमानी

भरपूर पानी रहने के बाद भी बूंद-बूंद पानी को तरसते ग्राम सेजवाडा़ के ग्रामवासी

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश

एक तरफ भारत सरकार जनहितैषी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है और विकास यात्रा निकालकर किये हुये कार्यो को जनता के सामने आकर विकास कार्यों को मजबूती के साथ दावा कर रही है,मगर जमीनी स्तर पर हकीकत और कुछ ही बयां करती नजर आ रही है। ,आखिरकार क्या है सच्चाई समझिए,हम आपको बता दें कि जनपद पंचायत लखनादौन के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चुरका के दबंग सचिव नरेश शर्मा की जोरों से मनमानी चल रही है, सू़त्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 3 महीनो से ग्राम सेजवाडा़ में पेयजल व्यवस्था की हालत बहुत गंभीर है, जानकारी लगने के बाद जब हम हमारी न्यूज टीम के साथ ग्राम पंचायत चुरका के गांव सेजवाड़ा गये तो हमें ग्राम सेजवाडा़ के ग्रामवासियों ने बताया कि जिस कुंआ से वाटर सप्लाई चलती है उस कुयें में पीने के लिए पानी भरपूर है फिर भी 3 महीने से वाटर सप्लाई बंद है, ग्रामवासियों ने हमें यह भी बताया कि सचिव को फोन लगाते हैं तो फोन भी नहीं उठाते हैं एवं महीनों महीनों ग्राम पंचायत का कार्यालय भी नहीं खुलता। वाटर सप्लाई के सम्बन्ध मेंCM हेल्पलाइन 181 पर शिकायत लगी हुई है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चुरका के सचिव नरेश शर्मा एवं जनपद पंचायत लखनादौन CEO महोदय के अच्छे संबंध होने के कारण CMहेल्पलाईन 181शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं होती। ग्राम सेजवाडा़ के रहने वाले बसंत डेहरिया जिसकी शिकायत  15/7/2023 शिकायत नंबर   दुर्गेश तिवारी 25/07/2023 शिकायत नंबर  दिपांशु तिवारी  25/07/2023 शिकायत नंबर  वाटर सप्लाई बंद होने के संबंध मे CM हेल्पलाइन 181शिकायत लगी हुई है, परंतु अभी तक समस्या का निवारण नहीं हुआ है CM हेल्पलाइन181पर शिकायत होने के भी आखिर क्यों नहीं हो रही है उचित जांच एवं कार्यवाही सवाल उठना तो लाजमी है, आखिर क्या कारण है जनपद पंचायत लखनादौन के CEO महोदय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला सिवनी के कलेक्टर महोदय चुपचाप है, यह बात तो समझ से बाहर है। क्या जनपद पंचायत लखनादौन के CEO महोदय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय एवं जिला सिवनी के कलेक्टर महोदय जी को CM हेल्पलाइन 181 पर लगी शिकायत की जानकारी नहीं है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button