छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News रायगढ़ जिले में हुए ऐसे दर्दनाक मर्डर फेसबुक पर प्यार और फिर मर्डर महिला साथ रहने को बोली तो

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

रायगढ़ जिले में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। सारंगढ़ के खेल मैदान में लाश मिली थी। पुलिस की जांच में मामला पति, पत्नी और वो का निकला है। दरअसल शादीशुदा महिला अपने पति और छोटे से बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, लेकिन मतलब पूरा हो जाने के बाद प्रेमी ऐसा नहीं चाहता था। जिसके कारण उसने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, करीब 4 महीने पहले फेसबुक के जरिए महिला का संपर्क चांपा के बिर्रा के पास ग्राम किकिर्दा निवासी अंशु उर्फ संदीप आदित्य (24 वर्ष) के साथ हुआ था। संदीप राजधानी रायपुर के रावल इंटरप्राइजेज लिमिटेड नाम की कंपनी में हाइड्रा ऑपरेटर का काम करता है। सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई और शादीशुदा महिला अपने पति और बच्चे तक को छोड़ने के लिए आमादा हो गई। महिला अपनी छोटी बहन तक को यही कहती थी कि वो संदीप को ही अपना जीजा बुलाया करे। महिला अंशु उर्फ संदीप को ओडिशा ले जाकर पत्नी की तरह रखने की जिद करती, लेकिन प्रेमी हमेशा टालमटोल करता। फिर वह प्रेमी के साथ रायपुर में ही रहने की जिद करने लगी। यही जिद उसकी हत्या की वजह बनी। साथ रहने की बात पर हुआ झगड़ा हत्या के एक दिन पहले आरोपी अपनी शादीशुदा प्रेमिका को बाइक पर बिठाकर सारंगढ़ ले गया। यहां केजी कॉलेज के खेल मैदान में सुनसान जगह पर दोनों बैठे थे। तभी फिर से महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। इस पर प्रेमी संदीप साफ मुकर गया। जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया और महिला ने अपने प्रेमी को दो थप

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button