Madhya Pradesh News एलटीटी-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉप ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध कराए जाने, ग्वालियर-अहमदाबाद एक्सप्रेस को प्रतिदिन संचालित किए जाने सहित सभी ट्रेनों में पूर्व की भांति स्लीपर कोच की संख्या रखे जाने हेतु पत्र प्रेषित

रिपोर्टर पवन कुमार गुप्ता ग्वालियर मध्य प्रदेश
केन्द्रीय रेलमंत्री-माननीय श्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री-श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री-माननीय श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, सांसद, ग्वालियर संसदीय क्षेत्र-माननीय श्री विवेक नारायण शेजवलकर सहित चेयरमैन, भारतीय रेलवे बोर्ड को लिखे पत्र
ग्वालियर 28 जुलाई लोकमान्य तिलक टर्मिनल एवं हरिद्वार के मध्य सप्ताह में 02 दिन संचालित होने वाली यात्री गाड़ी संख्या 12171/12172 का स्टॉपेज (ठहराव) ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर किए जाने तथा ग्वालियर-अहमदाबाद एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 22547/22548) को प्रतिदिन संचालित किए जाने सहित सभी ट्रेनों में पूर्व की भांति स्लीपर कोच की संख्या रखे जाने की माँग करते हुए चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा आज केन्द्रीय रेलमंत्री-माननीय श्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री-श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री-माननीय श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, सांसद, ग्वालियर संसदीय क्षेत्र-माननीय श्री विवेक नारायण शेजवलकर सहित चेयरमैन, भारतीय रेलवे बोर्ड को पत्र प्रेषित किए गए हैं । अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष-हेमन्त गुप्ता, उपाध्यक्ष-डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-पवन कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि एलटीटी-हरिद्वार (ट्रेन नं.-12171/12172) ए. सी. एक्सप्रेस (साप्ताहिक) ट्रेन का ठहराव ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्वालियर अंचल से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों/श्रद्धालुओं को इस ट्रेन का लाभ नहीं मिल पा रहा है । उपरोक्त ए. सी. एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव ऐतिहासिक नगर ‘ग्वालियर’ के रेलवे स्टेशन पर किए जाने हेतु चेम्बर द्वारा विगत् कई वर्ष से निरन्तर माँग की जा रही है, परन्तु उक्त ए.सी. ट्रेन का ठहराव अभी तक ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर रेलवे बोर्ड द्वारा उपलब्ध नहीं कराए जाने से ग्वालियर अंचल के यात्रियों में रेलवे के प्रति काफी रोष देखने को मिल रहा है, जबकि ग्वालियर रेलवे स्टेशन ‘मॉडल स्टेशन’ होने के साथ-साथ झाँसी मण्डल का सर्वाधित राजस्व देने वाला रेलवे स्टेशन है । पदाधिकारियों ने इसी के साथ अवगत कराया है कि ग्वालियर-अहमदाबाद साबरमती सुपर फास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 22547/22548) उक्त ट्रेन का संचालन वर्तमान में केवल 03 दिवस किया जा रहा है, जबकि ग्वालियर से अहमदाबाद के लिए यात्री दबाव काफी संख्या में है । चूंकि ग्वालियर अंचल के भिण्ड, मुरैना सहित कई छोटे-छोटे नगरों के नागरिक काफी संख्या में अहमदाबाद में व्यवसाय अथवा जॉब कर रहे हैं और उनका अक्सर अपने घर आवागमन बना रहता है । अतः ग्वालियर अंचल वासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्वालियर-साबरमती सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन ग्वालियर से प्रतिदिन किया जाए । संस्था द्वारा इसी साथ रेलवे बोर्ड से यह भी माँग की है कि जिन ट्रेनों में पूर्व में स्लीपर क्लास के 10-11 कोच लगते थे, अभी कुछ समय से इनकी संख्या कम करके 6-7 कर दी गई है और कई ट्रेनों में तो इनकी संख्या मात्र 1-2 कोच की कर दी गई है, जिससे स्लीपर कोच में सफर करने वाले मध्यम वर्ग पर इसका सीधा असर पड़ रहा है और उसे मजबूरी में एसी कोच में रिजर्वेशन कराने के लिए विवश होना पड़ रहा है । अतः यात्री ट्रेनों में पूर्व की भांति स्लीपर कोच की संख्या यथावत् रखी जाए ।




Subscribe to my channel