Madhya Pradesh News जिला अनूपपुर न्यूज़, एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र मैं जिम्मेदार सुरक्षा अधिकारी दिन में सोते हुए भी करने लगे ड्यूटी, कौन दे रहे हैं इनको ऑफिस में सोने की इजाजत, अब दिन में ही क्यों हो जाती है कंपनी के कीमती सामानों की चोरी?

रिपोर्टर सूर्यकान्त मिश्रा अनूपपुर मध्य प्रदेश
एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र अंतर्गत 1 / 2 भूमिगत खदान सुरक्षा अधिकारी द्वारा अजीबोगरीब तरीके से ड्यूटी के दौरान दिन में ही सोते हुए दिखाई दे रहे हैं , अधिकारी महोदय जी के द्वारा बड़ी जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी का बड़ी ईमानदारी से निर्वहन करते हुए निष्ठा पूर्वक ड्यूटी करते हुए अति विशेष महत्वपूर्ण कंपनी के सुरक्षा जैसे दायित्व को सोते हुए कर रहे हैं , ऐसा लगता है कर्तव्य पालन में प्रथम स्थान का दर्जा प्राप्त व्यक्ति हैं ,.तभी तो कुछ दिन पहले आरा मशीन की बहु कीमती मोटर दिन में ही चोरी हो गई थी ,.जिसका प्रकाशन समाचार के माध्यम से किया गया था , परंतु अधिकारियों द्वारा इन पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई थी ,.अब क्या एसईसीएल मुख्यालय के माननीय सीएमडी साहब .,जमुना कोतमा क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक ,एरिया प्रमुख सुरक्षा अधिकारी ,संबंधित कंपनी के जिम्मेदार अधिकारीगण ,इस पर संज्ञान लेते हुए अपनी जिम्मेदारी पर इन पर वैधानिक कार्यवाही करेंगे ? या फिर सुरक्षा संबंधित अति आवश्यक जिम्मेदार पद पर पदस्थ ऐसे कर्तव्यनिष्ठ सुरक्षा अधिकारी इसी प्रकार से निर्भीक लापरवाही पूर्वक कंपनी के ऑफिस में ही सोते रहेंगे ? 



Subscribe to my channel