ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News जामा काम्पलेक्स तीनबत्ती वाले बाबा की सवारी निकली शहर गस्त पर।

आज बाबा की सबारी करबला घाट तक गश्त करेंगी।

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश

सागर  हजरत सैय्यद अहमद मक्की चिश्ती रह.अ.जामा काम्पलेक्स तीनबत्ती वाले बाबा की सवारी प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माह मुर्हरम की 9 तारीख को शहर गस्त पर निकली। जामा काम्पलेक्स वाले बाबा की सवारी प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष अशरफ खान ने बताया कि बाबा की सवारी माह मोहर्रम की 9 तारीख को बाद नमाज इशाँ शनीचरी वार्ड चौगना स्थित मौनू बाबा के निवास स्थान से प्रारंभ होकर शनीचरी खिन्नी मार्ग से नंदकिशोर होटल होकर शनीचरी चबूतरा, प्रायवेट बस स्टेण्ड से टाउन हॉल होकर दरगाह शरीफ पीली कोठी पर सलामी उपरांत पीटीसी ग्राउण्ड मार्ग से गोपालगंज लाल स्कूल होकर झंडाचौक, बंगाली तिराहा से बकौली तिराहा, तीन मढ़िया से तीनबत्ती होकर जामा मस्जिद से नमक मण्डी होकर शुक्रवारी घस्सू मस्जिद आदि मार्गो तक गश्त कर बाबा ने सभी अरकान पूरे करते हुये रूकसती ली। श्री खान ने बताया कि बाबा की सबारी माह मोहर्रम की 10 तारीख यानि आज शनिवार को बाद नमाज असिर शाम 5ः00 बजे शनीचरी वार्ड चौगना स्थित मौनू बाबा के निवास स्थान से प्रारंभ होकर डिप्टी फर्स से झील बोट क्लब से तीन मढ़िया,बस स्टेण्ड से होकर बकौली तिराहा से तिली रोड स्थित करबला घाट तक गस्त करेगी। शहर गस्त के दौरान बाबा की सवारी मे जावेद भाई,शेख असलम,असरफ खान,राजीव भाई, मो.आसिफ,इरशाद भाई, पप्पू भाई, अरविंद रावल,फारूक भाई, मुह.इमरान,अर्श खान, अयान खान सहित बाबा के खिदमतदार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button