ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News उज्जैन के ग्राम पंचायत डूंगर खेड़ी में करंट लगने से हुई भैंस की मौत।

रिपोर्ट हेमंत राजपूत मध्य प्रदेश

उज्जैन जिले के महिदपुर तहसील के गांव डूंगर खेड़ी में जगदीश परिहार ,रोज की तरह सुबह अपनी भैंस को घर से कुए
की तरफ ले जा रहे थे ।गांव के बिल्कुल ही पास में डीपी लगी हुई है । जिसके तार जमीन से टच हो रहे हैं, जिसकी वजह से वहां आसपास में करंट फैल गया । और इसी करंट की वजह से एक भैंस की वहीं पर मौत हो गई। डीपी पर अव्यवस्थित तार होने की वजह से यह हादसा हुआ है । विद्युत विभाग की लापरवाही की वजह से आज यह हादसा हुआ है। गांव वाले बताते हैं कि इस डीपी के पास एक हैंडपंप भी हैं, जिसका उपयोग गांव वाले करते हैं कभी-कभी यहां पर भी करंट के झटके लगते हैं, अब पता नहीं विद्युत विभाग और कौन से बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है,। जो इस विषय पर ध्यान नहीं दे रहा है। अक्सर कई जगह ऐसे और भी हादसे देखने को मिलते हैं परंतु विद्युत विभाग इस पर नजरअंदाज करते हुए अपनी मस्ती में मस्त हैं। गांव की जनता को सिर्फ बिल लेने के समय परेशान करते हैं। और इसके अलावा ऐसे हादसों पर उनकी नजर तक नहीं जाती हैं। यह आवाज हम हमारे चैनल के माध्यम से उठा रहे हैं। अगर इसके बाद भी कोई हादसा होता है, तो उसका जवाबदार विद्युत विभाग रहेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button