IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News प्यार में पागल जोड़े की कहानी का दर्दनाक अंत, 10 कदम की दूरी मौत के बाद हुई पूरी

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

बेनीगंज, हरदोई  जनपद हरदोई में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर निवासी प्रेमी युगल जीते जी भले ही एक ना हो पाए हो, लेकिन दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ ही किया गया | पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को दोनों शव गांव पहुंचे थे | दोनों को गोइलाहरी घाट पर गोमती में जल प्रवाह कर दिया गया | खास बात यह है कि दोनों के मकान के बीच की दूरी महज 10 कदम की थी, लेकिन यह दूरी मौत के बाद पूरी हो पाई | भवानीपुर निवासी विपिन 20 वर्ष और शिल्पी 18 वर्ष का शव बुधवार देर शाम गांव के पास ही एक बाग में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला था | घटना की जानकारी से परिजन सकते में आ गए थे | दोनों के बीच पिछले 2 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था | गांव में दोनों के मकान आमने-सामने थे | एक ही बिरादरी के होने के बाद भी दोनों के परिवारों में रिश्ते को लेकर खटास थी | बेनीगंज कोतवाल सुनील दत्त कब ने बताया कि दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है | ग्रामीणों के मुताबिक मृतक युवक व युवती एक ही गांव के एक ही बिरादरी के थे | वही, कुछ ग्रामीण बताते हैं कि दोनों एक ही खानदान के थे और रिश्ते में चाचा भतीजी लगते थे, जिसकी वजह से परिजन रिश्ता करने से बच रहे थे | इन दोनों में काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था | दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिवार शादी में बाधा बन रहे थे | इस बात से युवक और युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है | कोतवाली पुलिस ने दोनों के शव को पेड़ से नीचे उतार कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था | पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है | कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव में बुधवार देर श्याम प्रेमी युगल केशव बाग में दुपट्टे के फंदे से लटके मिले | पुलिस को तलाशी के दौरान युवक केशव के पास एक मोबाइल मिला था | परिजन मामले में चुप्पी साधे हुए हैं | भवानीपुर निवासी विपिन 20 वर्ष एक प्राइवेट शिक्षण संस्थान में कक्षा 12 का छात्र था |

घटनास्थल पर मौके पर पहुंची थी पुलिस, कर रही जांच

वहीं, घटना स्थल पर पहुंचे एडिशनल एसपी दुर्गेश सिंह, सीओ शिल्पा कुमारी ने मौके पर पहुंच घटना की जांच की थी | इंस्पेक्टर सुनील दत्त कौल ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था | अचानक घटी घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है | अग्रिम विधिक कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है | दोनों के परिवार कुछ भी नहीं बोल रहे हैं |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button