उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News नायब तहसीलदार व थानेदार अतरौली कांड में हटाए गए

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

अतरौली, हरदोई  गुरुवार शाम अतरौली थाना के छतिहा गांव में लेखपाल व थाने के अंदर भाजपा मंडल अध्यक्ष से मारपीट के मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है | नायब तहसीलदार यशवंत का संडीला से दूसरी तहसील सवाजपुर के लिए स्थानांतरण किया गया है | वहीं थानेदार राजदेव मिश्रा को पुलिस लाइन से संबंध करने की कार्रवाई की गई है | उधर, भाजपा नेताओं ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी | मिश्रिख के भाजपा सांसद अशोक रावत व एमएलसी अशोक अग्रवाल ने भी मंडल अध्यक्ष से मारपीट के मामले में नाराजगी जताई है | सीओ संडीला वंदना ने बताया कि थानाध्यक्ष अतरौली राजदेव मिश्रा को पुलिस लाइन से संबंध किया गया है | उनके स्थान पर अभी किसी को भेजा नहीं गया है | जिला अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि तत्कालीन प्रभाव से जनहित व प्रशासनिक कार्य हित में नायब तहसीलदार को सवाजपुर में स्थानांतरित किया गया है | उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि नई तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button