Uttar Pradesh News पिता – पुत्र के झगड़े को शांत कराने गई पुलिस खुद ही पिटी

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
बघौली, हरदोई बघौली थाना क्षेत्र में विवाद की सूचना पर गांव कईमऊ पहुंचे यूपी 112 की टीम पर पिता पुत्र ने दो और परिजनों के साथ मिलकर हमला बोल दिया | घटना में पीआरवी का एक सिपाही घायल भी हो गया | घायल सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है | बघौली थाना क्षेत्र की यूपी 112 की पीआरबी में मुख्य आरक्षी (दीवान) सुनील कुमार तैनात है | 25 जुलाई की रात में यूपी 112 से जानकारी मिली कि काईमऊ में विवाद हो रहा है | इस पर वह साथी सिपाही सत्यपाल और चालक बलवीर सिंह के साथ काईमऊ पहुंचा | यहां यूपी 112 पर फोन करने वाले रितिक से विवाद को लेकर पूछा गया तो उसने कहा कि पिता अनूप उसे और मां को पीट रहे हैं | इस पर अनूप से पूछताछ की गई तो वह तैस में आ गया और पुलिस टीम से गाली गलौज करने लगा | अनूप का भाई अतुल, पुत्र रिषभ व ऋतिक एकजुट होकर पुलिस टीम पर हमलावर हो गए | इसी दौरान सुनील के चोट लग गई | पुलिस ने सुनील की तहरीर पर चारों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने का मामला दर्ज किया है |

Subscribe to my channel