ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News तेजी से फैल रही बीमारी आई फ्लू की रोकथाम के लिए

रिपोर्टर पुष्पेक सैनी बांदीकुई दौसा राजस्थान

बांदीकुई के उपजिला अस्पताल मे पीएमओ डॉ. अशोक सिंह ने बताया कि आई फ्लू की रोकथाम के लिए इन दिनों विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है। बार – बार अपनी आंखों को नही छूए। छुने के पहले अपने हाथों को साबुन से धोये और सेनेटाइजर का उपयोग करे। आई फ्लू के संक्रमित व्यक्ति को रुमाल, का उपयोग कम करे और दूसरो को उपयोग नही करने दे ।आँखों पर हमेशा काला चश्मा पहने रखे। ज्यादा भीड़ वाली जगहो पर ना जाए। दूसरो के सम्पर्क में कम आये।ओर जल्द से जल्द नजदीकी अस्पताल में सम्पर्क करे। गोरतलब है कि इन दिनों बांदीकुई उप जिला अस्पताल मे रोजाना के करीब 200 मरीज आई फ्लू के आ रहे है। नेत्र विशेषज्ञ डॉ पवन जारवाल ने बताया कि अभी दस दिन ये बीमारी रहेगी इस बार आई फ्लू बीमारी तेजी से फैल रही है। इसलिए मरीज ज्यादा आ रहे हैं

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button