छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News जिला एवं पुलिस प्रशासन बालोद द्वारा मवेशियों को मुख्य मार्ग से हटाकर गौशाल पहंुचाने संयुक्त रूप से चलाया गया विशेष अभियान।

रिपोर्टर दिनेश कुमार निवासी डोंडी छत्तीसगढ़

शहर के मुख्य मार्गाें से 100-120 मवेशियों को पहंुचाया गया कांजीहाउस/गौशाला।

मवेशी के कान में लगे टैग नंबर से किया जा रहा है मवेशी मालिक का पहचान होगी वैधानिक कार्यवाही।

पशु मालिकों से जिला एवं पुलिस प्रशासन बालोद की अपील मवेशियों को सड़को से हटाकर अपने संरक्षण में रखे एवं यातायात व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन करने में सहयोग करे।

माननीय श्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छ.ग. शासन के मंशानुसार, जिला एवं पुलिस प्रशासन बालोद द्वारा सड़कों पर घुमने वाले मवेशियों से होने वाले सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं असमय मवेशियों की मौतों पर अंकुश लगाने के लिए   28.07.2023 को यातायात विभाग बालोद/नगर पालिका बालोद/थाना कोतवाली बालोद/पुश चिकित्सा विभाग बालोद की संयुक्त टीम द्वारा जय स्तंभ चौक, घड़ी चौक दल्ली चौक बालोद के आस-पास, नेशनल हाईवे एवं जिले के मुख्य सड़कों में विचरण करने वाले मवेशियों को हटाने हेतु घेराबंदी कर गौशाला पहुंचाने विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देशय मवेशियों के कारण होने वाले सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, पशुओं के असमय मृत्यु पर रोक लगाना एवं बालोद शहर के सड़कों को पशुविहीन बनाना है। जिले के मुख्य मार्गो में विचरण कर रहे 120 मवेशियों को संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर पैदल सुरक्षित ढंग से गौशाल पहंुचाया गया, इस प्रकार का अभियान लगातार जारी रहेगा। मवेशीयों के कान में लगे टैग नंबर से मवेशी मालिकों की पहचान कर वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। पशु मालिकों से अपील की जाती है कि मवेशियों को अपने संरक्षण में रख कर उचित देखभाल करे, सड़कों, दुकान एवं चौक-चौराहो पर आवारा न छोड़े शहर में यातायात व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन में सहयोग करें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button