हायर सेकेंडरी स्कूल तितिरगांव में तिरंगा यात्रा का आयोजन

80वाँ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर बस्तर के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के पूर्व स्कूल स्तर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तितिरगांव के छात्रों व शिक्षकों के द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

तिरंगा यात्रा के अवसर पर स्कूली छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर हर घर तिरंगा-हर दिल तिरंगा ! देश भक्ति का यही पैग़ाम-सबसे ऊपर हिन्दोस्तान! तिरंगे की आन रखेंगे-भारत का मान रखेंगे! तिरंगा हमारी शान है -भारत हमारी जान है! आदि देश भक्ति नारो को बोलते हुए गाँव के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली गई ।तिरंगा यात्रा की अगुवाई स्कूल के वरिष्ठ व्याख्या गजेंद्र श्रीवास्तव कर रहे थे।

तिरंगा यात्रा में स्कूल की वरिष्ठ व्याख्या श्रीमती सावित्री कश्यप ,निशा गौतम ,कुमारी रूप यादव, नीलम झा ,निशा भदौरिया, खुश्बू चेरपा,सरिता कश्यप ,बेबी रानी महापात्र, चंद्रिका राज ,सुरभि बाजपेयी, आशीष साहू,डिकेश साहू,अजय मरकाम तथा बी एड के प्रशिक्षणार्थी शिक्षक उपस्थित थे।
Subscribe to my channel