Madhya Pradesh News नगर पार्षद बिजावर सीएमओ श्री संतोष सैनी के पदभार संभालते ही दिखने लगे कई बदलाव
कर्बला तालाब पर ताजिया विसर्जन के पूर्व नगर पार्षद बिजावर के सफाई कर्मियों व सफाई मित्र द्वारा तालाब की सफाई की गई

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
नगर परिषद बिजावर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी संतोष सैनी के द्वारा मोहर्रम के पर्व पर शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय बिजावर के आदेशानुसार मोहर्रम पर्व को मनाए जाने हेतु नगर के मुख्य मार्गों की साफ सफाई कराई गई सीएमओ श्री संतोष सैनी ने खुद जाकर बस स्टैंड पर बैरिकेडिंग का कार्य कराया गया तथा कर्बला पर प्रकाश व्यवस्था कराई गई मुख्य नगरपालिका अधिकारी संतोष सैनी के द्वारा रात्रि में भ्रमण कर उक्त मार्गो का निरीक्षण किया गया एवं मार्ग पर सफाई मित्रों को तैनात कर सफाई के निर्देश दिए गए तथा आम रास्ते पर जुलूस के दौरान पशु आदि ना घूमे उसका भी पूरा बंदोबस्त किया गया और जो पहले नगर पार्षद में कुछ निचले अधिकारी मनमानी करते थे उन्हें भी सख्त हिदायत दी गई यदि कोई भी पात्र व्यक्ति अपनी समस्याएं लेकर आता है उसकी समस्या का तत्काल निराकरण किया जाए श्री संतोष सैनी जी का कहना है यदि कोई नगर पार्षद का कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है शीघ्र बेहिचक मुझे बताएं फोन के माध्यम से या सीधा मुझसे मिलकर उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा और जो कर्मचारी रिश्वत मांगता है उस पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी श्री सैनी का कहना है शासन की हर योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने की हर तबके तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी समय-समय पर जनता को जागरूक करने के लिए शासन की योजनाएं पात्र व्यक्तियों को मिल सके इसके लिए आगे चल कर नगर पार्षद की तरफ से शिविरों का भी आयोजित किया जाएगा सीएम हेल्पलाइन मैं भी बिजावर नगर पार्षद पहले स्थान पर जून माह से प्राप्त कुल शिकायतों का संतुष्टि पूर्ण निराकरण ग्रेडिंग ई आधार पर बिजावर नगर पार्षद को मिले 100% !



Subscribe to my channel