उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News एम डी एवम बिजली विभाग की मनमानी

रिपोर्टर ब्रजेंद्र नंदन महमूरगंज उत्तर प्रदेश

वाराणसी जिले में बिजली विभाग की हीलाहवाली एवम मनमानी हो रही हैं।पीड़िता के मुताबिक बिजली कम उपयोग करने पर भी ज्यादा/अत्यधिक बिल भेजा जा रहा है। कुछ पीड़ितों ने बताया कि हमारा बिजली का बिल जमा है फिर मनमानी तरीके से बिजली कनेक्शन काट दे रहे है जिसमें जय प्रकाश नगर,शिवपुरवा, भिखारीपुर,छितुपुर,माधोपुर अन्य क्षेत्र समम्मिलित हैं।कुछ का कहना है कि मेरा केवल 1 माह का बाकी हैं फिर भी काट दिया गया है।जिससे आम जन को पानी की समस्या, अन्य घरेलू समस्या आदि हो रही हैं एवम जनमानस लोग बिजली विभाग के चक्कर काट रहे हैं उसपर अधिकारी लोग सीधे मुह बात नही कर रहे हैं।कृपया पीड़ित लोगों की समस्या का समाधान हो।माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन है इस मुद्दें को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित लोगों की मदद एवम समस्या का समाधान करें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button