ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News शान्ति एवं अहिंसा निदेशालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित

रिपोर्टर अमित अग्रवाल झालावाड़ राजस्थान

झालावाड़   शान्ति एवं अहिंसा निदेशालय जयपुर द्वारा वर्ष 2023-24 में निर्धारित कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में शान्ति एवं अहिंसा निदेशालय के निदेशक मनीष शर्मा की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शान्ति एवं अहिंसा निदेशालय के निदेशक ने महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति झालावाड़ के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन एवं उनके आदर्शो को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रारम्भ किए गए शांति एवं अहिंसा निदेशालय के तहत आगामी माह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शांति, अहिंसा, खादी एवं समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को समिति के सदस्य के रूप में जोड़कर विभिन्न आयोजित कार्यक्रमों में उनका सहयोग लिया जाए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से 7 अगस्त को झालावाड़ जिले में संभाग स्तरीय अहिंसा सम्मेलन, 5 व 6 अगस्त को बूंदी में कस्तूरबा दर्शन महिला सशक्तिकरण राष्ट्रीय कार्यक्रम, 8 अगस्त को बारां में संभाग स्तरीय कौमी एकता कार्यक्रम एवं 18 अगस्त को सवाई माधोपुर में प्रदेश स्तरीय कौमी एकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले से अधिक से अधिक सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में जिला स्तर पर 30 सदस्यों, उपखण्ड स्तर पर 25, नगरीय निकायों एवं पंचायत स्तर पर 15 एवं ग्राम पंचायत स्तर पर 5 सदस्यों का चयन किया जाना है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में महिलाओं एवं युवाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला सह संयोजक एवं युवा सह संयोजक की भी नियुक्ति शीघ्र की जाएगी। बैठक में जिला कलक्टर आलोक रंजन ने समिति के सदस्यों से कहा कि जिले में महात्मा गांधी के विचारों एवं आदर्शों को प्रसारित करने का कार्य करने के साथ-साथ समाज में शांति एवं अहिंसा का प्रचार-प्रसार कर ऐसा माहौल तैयार किया जाए जिससे कभी भी कोई छोटी से छोटी घटना जो समाज को नुकसान पहुंचा सकती हो, बड़ा रूप ग्रहण ना कर सके। उन्होंने सभी सदस्यों से कहा कि समाज के जागरूक नागरिक बनकर लोगों को समझाएं और समाज सेवा का कार्य करें। अतिरिक्त जिला कलक्टर राधेश्याम डेलू ने कहा कि आगामी माह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सभी सदस्य पात्र आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें लाभान्वित कराने का कार्य करें। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की जिला संयोजिका मीनाक्षी चन्द्रावत ने शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निदेशक को आश्वस्त करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति द्वारा आगामी माह में निर्धारित प्रत्येक कार्यक्रम को सफलतम रूप से आयोजित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कला जत्था, नुक्कड़ नाटक, विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से गांधीजी के विचारों एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करवाने का सुझाव दिया। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सह संयोजक आमिर खान ने कहा कि समिति के सदस्यों की प्राथमिकता मुख्यमंत्री की मंशानुरूप निर्धन एवं पात्र व्यक्तियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। बैठक में सम्पूर्ण जिले से आए महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सदस्यों ने भी अपने-अपने सुझाव दिए।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button