अपराधउत्तरप्रदेश

Uttar Pradesh News संदिग्ध अवस्था में खेत पर मिला युवक का शव

रिपोर्टर हरिओम दिवाकर फतेहपुर उत्तर प्रदेश

फतेहपुर जनपद से खागा कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव अजनई हथगांव रोड में ससुर खदेरी नदी के पास सूरज सिंह के सरसों खेत में खड़े बबूल पेड़ के नीचे एक 25 वर्षीय युवक का अधजला शव पाया गया है। ग्राम अजनई चौकीदार की तहरीर सूचना अंकित कर मौके पर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह व प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी तथा थानाध्यक्ष हथगांव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा किया । पुलिस शव की शिनाख्त करने प्रयास में हैं वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि जल्द ही घटनाक्रम से संबंधित पर्दाफाश किया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button