उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News मां कात्यायनी शक्ति पीठ मंदिर में हुई चोरी

रिपोर्टर नवीन कुमार जायसवाल गाजीपुर उत्तर प्रदेश
गाजीपुर जनपद के मुहमदाबाद कोतवाली क्षेत्र के रघुबरगंज से सरौली मार्ग पर स्थित करमचंदपुर गांव की है जहां पर मां कात्यायनी शक्ति पीठ का स्थान है, जिसके पीठाधीश संत अनिलदास जी हैं उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को रात्रि में चोरों ने मंदिर से कुल आठ नग सोने के जेवरात गले का हार, मांग टीका, नथुनी, कान की बाली आदि जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपए हैं तथा चढ़ावा का चार हज़ार रुपए एवम दान पेटिका चुरा लिया जिसकी जानकारी शुक्रवार को सुबह पुजारी जी हुई घटना की जानकारी होने पर चोरी की तहरीर थाना कोतवाली में दे दी गई है उक्त चोरी की घटना से भक्तजनों में आक्रोश है थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि मन्दिर में चोरी होने की तहरीर प्राप्त हुई है शीघ्र ही जांच कर चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा !


Subscribe to my channel