ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News संत शिरोमणी रविदास समरसता यात्रा हेतु बैठक का आयोजन।

रिपोर्टर दीपक गाडरे छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के सागर जिले में संत शिरोमणी रविदास जी महाराज जी के मन्दिर निर्माण हेतु पूरे प्रदेश के सभी जिलों से चयनित 313 नदियों का जल एवं ग्रामों से मिट्टी लेने एवं प्रदेश में समाजिक समरसता का भाव जागृत करने विभिन्न स्थानों से पांच यात्राएं निकाली जा रही है इसी क्रम में छिन्दवाड़ा जिले में भी यात्रा का आगमन होना है जिसका प्रारम्भ 25 जुलाई को बालाघाट जिले से हो चुकी है। जिले में यात्रा का आगमन 30 जुलाई को होगा एवं मोहखेड़ विकास खण्ड में 31जुलाई को ग्राम लिंगा पहुंचेगी जहां यात्रा का स्वागत किया जाएगा। तथा उमरानाला में संवाद कार्यक्रम कर यात्रा सौसर की और प्रस्थान करेगी। 01अगस्त को यात्रा पुनः मोहखेड़ विकास खंड के पांडुरना विधान सभा में प्रवेश करेगी जहां यात्रा का स्वागत तथा लावा घोघरी एवं टेमनी कला में मिट्टी व जल समर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक कुलदीप सिंह ठाकुर तथा विकास खंड समन्वयक भवानी प्रसाद कुमरे के निर्देशन में ग्राम लावाघोघरी में बैठक का आयोजन किया गया। विकास खंड समन्वयक कुमरे जी द्वारा यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। 01अगस्त की यात्रा को सफल बनाने विनोद वस्त्राने को यात्रा प्रभारी बनाया गया। वीणा एजूकेशन एण्ड डेवलपमेंट सोसायटी के अध्यक्ष राजेश धारे यात्रा संयोजन करेंगे जिन्होंने क्षेत्र के समस्त प्रस्फुटन समितियों एवं ग्रामीणों से यात्रा में सम्मिलित होने का आह्वाहन किया । बैठक में विकास खंड समन्वयक भवानी प्रसाद कुमरे, विधानसभा प्रभारी ऋषि सोनी, लावाघोघरी पंचायत सरपंच रहनसाह उइके, नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति डोडिया से अनिल डहरिया, पंछा शाह उइके विनोद वस्त्राने, राजेश धारे, मनेश सीलू एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button