Madhya Pradesh News पिपट गांव में चारों अनाथ बच्चों से आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव अमित भटनागर ने की मुलाकात
अमित भटनागर और आम आदमी पार्टी ने बच्चों को हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा, बच्चों की पढ़ाई लिखाई और कोचिंग फीस भरेंगे

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
प्रदेश की भाजपा सरकार और भाजपा विधायक राजेश शुक्ला पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव अमित भटनागर का हमला
भाजपा विधायक राजेश शुक्ला ने चारों बच्चों को गोद लेने का किया था वादा लेकिन 2 साल में कभी हाल भी नहीं पूछा: अमित भटनागर
भाजपा सरकार और भाजपा के लोग झूठ बोलने में माहिर हैं, वादे करके और वोट लेकर ये लोग भूल जाते हैं: अमित भटनागर
बिजावर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव अमित भटनागर छतरपुर के बिजावर में पिपट गांव पहुंचे जहां उन्होंने अनाथ 4 बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने चारों अनाथ बच्चों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। अमित भटनागर के साथ वार्ड नंबर 9 की पार्षद कुमारी दिव्या अहिरवार, सटई ब्लॉक अध्यक्ष गोलू राजा परमार, बिजावार ब्लाक अध्यक्ष राहुल अहिरवार, पनागर सर्किल अध्यक्ष रामगोपाल चौरसिया, राज बहादुर सिंह आदि आम आदमी पार्टी पदाधिकारीयों का प्रतिनिधिमण्डल पीड़ित परिवार से मिला| पीड़ित परिवार ने अपनी व्यथा सुनाई, चारों बच्चों में सबसे बड़े भाई दीपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि माता-पिता दोनों का स्वर्गवास हो चुका है घर में बूढ़ी दादी है, हमारी स्थिति अत्यंत दयनीय है, दीपेंद्र ने बताया कि उस समय तो बड़े बड़े वादे किये गए थे 3 महीने महिला बाल विकास की तरफ से मदद मिली उसके बाद कई महीनों से कोई मदद नहीं मिल रही है| अमित भटनागर ने तुरंत महिला एवं बाल विकास अधिकारी राजकुमार बागरी से बातचीत की महिला बाल विकास अधिकारी ने फंड न आने के कारण योजना का लाभ न मिल पाने की बात बताई साथ ही फंड आ जाने पर प्रथमिकता से मदद की बात कही| अमित भटनागर चारों बच्चों की शैक्षिक स्थिति पर बातचीत की व बच्चों की हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया, और अब से बच्चों की पढ़ाई लिखाई और कोचिंग फीस हर माह भरने की बात कही| आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव अमित भटनागर ने प्रदेश की भाजपा सरकार और भाजपा विधायक पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक और सरकार दोनों ही जनता से झूठ बोलने का काम कर रही हैं। ये लोग कोरे वादे करते हैं और फिर भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि पिपट गांव में हरचरण कुशवाहा के 4 बच्चे हैं। 2021 में कोरोना के कारण हरचरण की पत्नी की मौत हो गई थी और उसके दो महीने बाद हरचरण की भी सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। माता-पिता की मौत के बाद चारों बच्चे अनाथ हो गए। उन्होंने कहा कि हरचरण की मौत के बाद भाजपा विधायक राजेश शुक्ला ने अनाथ बच्चों को गोद लिया था लेकिन 2 साल में भाजपा विधायक ने उनका हाल भी नहीं पूछा। अमित भटनागर ने कहा कि भाजपा के विधायक लोगों को दिखाने के लिए पिपट गांव आए और तस्वीर खिंचाकर चले गए विधायक ने बच्चों को जब गोद लिया तो फिर उनका ध्यान क्यों नहीं रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता कोई काम नहीं करते हैं। केवल बड़े बड़े वादे कर जनता को भ्रमित करने का काम भाजपा नेता करते हैं। अमित भटनागर ने कहा कि बिजावर की जनता के साथ अब तक धोखा ही होता आया है। भाजपा, कांग्रेस के नेता जीतकर जनता से धोखा करते रहे हैं। न तो कोई विकास हुआ और न ही जनता की समस्याएं हल हुईं। उन्होंने कहा कि अबकी बार बिजावर की जनता काम न करने वाले नेताओं को घर बिठाएगी।



Subscribe to my channel