अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ किया रेप

 ब्यूरो चीफ नीरज वर्मा शिवपुरी मध्य प्रदेश

जिले क ​नरवर थाना क्षेत्र के नरवर कस्बे से आ रही है। जहां एक 16 साल की मासूम ने एक युवक पर 2 दिन तक बंधक बनाकर खेत की टपरिया में रेप की शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट सहित रेप की धाराओ में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार नाबालिग 24 जुलाई को घर से शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान गांव का ही रवि रजक उम्र 24 साल लड़की को जबरदस्ती बंधक बनाकर खेत पर बने एक कमरे में ले गया। जहां 2 दिनों तक रवि रजक ने नाबालिग से रेप किया। 26 जुलाई को नाबालिग जैसे-तैसे आरोपी के जाल में से छूटकर भाग निकली और अपने घर पहुंची। जहां उसने अपने परिजनों को आपबीती सारी बात बताई। शुक्रवार को नाबालिग ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर नरवर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। नरवर थाना पुलिस ने आरोपी रवि रजक के खिलाफ पास्को एक्ट सहित बलात्कार की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button