छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News नगर के मूलभूत समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने किया कलेक्टर से मुलाकात

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

नगर पंचायत तुमगांव के जनप्रतिनिधियों ने तुमगांव नगर में खुलने वाले नवीन उपतहसील कार्यालय का उद्घाटन व नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राज मार्ग के सर्विस रोड में स्पीड ब्रेकर निर्माण को लेकर नगर पंचायत उप अध्यक्ष पप्पू पटेल पार्षद गण धर्मेन्द्र यादव गंगाप्रसाद निषाद राजेन्द्र निर्मलकर द्रोणाचार्य साहू भुनेश्वर साहू डोमार पटेल मनोहर पटेल सहित सभी जनप्रतिनिधियों व नगर वाशियो ने मुलाकात कर कलेक्टर से चर्चा किया विगत दिनों उपतहसील कार्यालय का उद्घाटन होना था किंतु मुख्य अतिथि महोदय के पारिवारिक शोक के चलते उद्घाटन कार्यक्रम निरस्त हो गया था किसानो व नागरिकों को हो रही दिक्कतें के चलते अविलंब उप तहसील कार्यालय खोलने की मांग किया गया तथा नगर से गुजरने वाली राष्ट्रीय राज मार्ग भोरिंग चौक से ओवरब्रिज में बने सर्विस रोड में स्पीड ब्रेकर नही होने से आये दिन दुर्घटना हो रही है जिससे विगत दिनों इसी तरह दुर्घटना में मौके पर युवक की मृत्यु हो गया था जिंसको सुधारने हेतु लगातार हाइवे व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी से चर्चा किया लेकिन समाधान नही हुवा माननीय कलेक्टर महोदय से इन नगर के विभिन्न समस्याओं का जल्द निराकरण करने हेतु आवेदन सौंपा गया जिस पर कलेक्टर महोदय ने नगर के अनेक समस्याओं का जल्द ही निराकरण करने हेतु आश्वासन दिया !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button