Chhattisgarh News स्कूल के सफाई कर्मी ने छात्रा से किया बैड टच:एबीवीपी ने स्कूल का घेराव कर प्रदर्शन किया, आरोपी गिरफ्तार
रुंगटा स्कूल के डायरेक्टर संजय रुंगटा को ज्ञापन देते एबीवीपी कार्यकर्ता।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने गुरुवार सुबह रुंगटा पब्लिक स्कूल का घेराव कर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। स्कूल स्टाफ पर बच्चियों के साथ गंदी हरकत करने का और लगाया गया है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रशासन ने मामले को दबाने का प्रयास किया। प्रदर्शन के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने रुंगटा के डायरेक्टर संजय रुंगटा को ज्ञापन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। आपको बता दें कि रुंगटा पब्लिक स्कूल कुरुद भिलाई में पढ़ने वाली एलकेजी की एक बच्ची के परिजनों ने जामुल थाने में लिखित शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल के सफाई कर्मी सूरज बंजारे ने उनकी बच्ची के साथ गंदी हरकत की है। उन्होंने इससे पहले इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से की थी, लेकिन उन्होंने जांच की बात कहकर आगे कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वो लोग थाने पहुंचे हैं। एफआईआर की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत एक जांच टीम बनाई और पुलिस को उसकी रिपोर्ट दी। 20 जुलाई की इस घटना में पुलिस ने 25 जुलाई को शिकायत दर्ज की और अगले दिन आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। स्कूल के अंदर घुसकर प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी। एबीवीपी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर स्कूल का घेराव किया। उन्होंने कहा कि स्कूल अपनी रेपोटेशन के लिए इतने गंभीर मामले को दबाने का प्रयास कर रहा था। वहां सिर्फ एक बच्ची नहीं बल्कि कई बच्चियों के साथ ऐसा हुआ है। इतना ही नहीं स्कूल में पहले भी इस तरह की घटनाएं घट चुकी हैं। स्कूल के डायरेक्टर ने प्रदर्शनकारियों के सवालों का दिया जवाब।



Subscribe to my channel