Rajasthan News 3 सूत्रीय मांगो को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे युवा छात्र शक्ति संगठन के विद्यार्थी कार्यकर्ता

रिपोर्टर अमित अग्रवाल झालावाड़ राजस्थान
झालावाड़ : जिले के राजकीय महाविद्यालय चौमहला परिसर में शुक्रवार से युवा छात्र शक्ति संगठन के बैनर तले कॉलेज के विद्यार्थी व संगठन के कार्यकर्ता 3 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। राजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह परमार ने बताया कि स्थानीय कॉलेज को यूजी से पीजी किया जाने, स्टाफ की कमी को दुरुस्त किया जाने व विद्यालय में सीटों की बढ़ोतरी की जाने मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे है। भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं में नरेन्द्र सिंह,लोकेंद्र सिंह,हेमराज सिंह सहित विद्यार्थी मौजूद रहे। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य वीरेंद्र मीणा ने बताया कि छात्रो को समझाने की कोशिश की जा रही है लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं निकला। वही विद्यार्थियों द्वारा परमिशन लेनी चाइए लेकिन परमिशन भी न ली गई। वही महाविद्यालय की ओर से आयुक्तालय व पुलिस प्रशासन को इस मामले में अवगत करा दिया गया है।
Subscribe to my channel