उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

Uttar Pradesh News वाराणसी यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों का प्रवेशपत्र पहुंचा, जल्द स्कूलों से होगा वितरण

✍️रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश 

यूपी बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हो रही है। हालांकि दिक्कत यह है कि अभी तक विद्यालयों में उत्तर पुस्तिकाएं नहीं पहुंची हैं। इससे केंद्र व्यवस्थापक पेशोपेश में हैं। उनका कहना रहा कि उत्तर पुस्तिकाएं समय से मिल जातीं तो केंद्र पर पंजीकृत छात्रों की संख्या के हिसाब से उनका मिलान कर लेते। यदि अंतर होता तो इसे समय रहते दुरूस्त कर लिया जाता है। अन्य मंडलों में एक सप्ताह पहले ही कापियां पहुंच गईं। डीआईओएस गिरीश सिंह ने बताया कि प्रवेशपत्र कार्यालय पहुंच चुका है। पहले शहरी क्षेत्रों के विद्यालयों को वितरित किया जाएगा। स्कूलों से बच्चों को प्रवेशपत्र मिलेगा। छात्रों के लिए प्रवेशपत्र लेकर जाना अनिवार्य होगा। वहीं कक्ष निरीक्षक भी बगैर परिचय पत्र केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकते। वाराणसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों का प्रवेशपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंच चुका है। दफ्तर से स्कूलों को वितरित किया जाएगा। परीक्षार्थियों को स्कूलों से प्रवेशपत्र मिलेगा। इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में एक लाख छह हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें 52 हजार इंटर और शेष हाईस्कूल के हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button