बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News किशनगंज मोहर्रम पर्व को लेकर जिले के अलग अलग प्रखंड में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था । प्रशासन ने शहर के विभिन्न स्थानों पर निकाला फ्लैग मार्च।

रिपोर्टर सनोवर राही बहादुरगंज किशनगंज बिहार

किशनगंज में मुहर्रम के मौके पर प्रशासन अलर्ट, हाट बाजार और सरहदी इलाकों में पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस और एसएसबी ने किया फ्लैग मार्च, टेढ़ागाछ में भी बीडीओ, सीओ, एसएचओ और एसएसबी के जवानों ने अलग अलग इलाकों में मार्च किया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। ठाकुरगंज: शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम पर्व मनाने को लेकर ठाकुरगंज पुलिस-प्रशासन की टीम के द्वारा शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च। वहीं मुहर्रम को ले एक्टिव मोड में है जिला प्रशासन, मुहर्रम के अवसर पर कल शनिवार को जगह जगह पर निकाली जायेगी अखाड़ा/ताजिया जुलूस।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button