ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News देवास जिले में मलेरिया रोग नियंत्रण अभियान में आयुष विभाग ने 30 हजार से अधिक नागरिकों को वितरित की प्रतिरोधक दवा की खुराख

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश

गांवों में चौपाल लगाकर मलेरिया से बचने की दी जा रही है जानकारी

अगस्‍त माह में 11, 18 और 25 माह को चलाया जायेगा होम्‍योपैथिक प्रतिरोधक दवा वितरण का अभियान

देवास 28 जुलाई 2023 देवास जिले में आयुष विभाग मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर होम्‍योपैथिक प्रतिरोधक दवा मलेरिया ऑफ 200 वितरित कर रहा है। मलेरिया रोग नियंत्रण अभियान में 30 हजार से अधिक नागरिकों को प्रतिरोधक दवा की खुराक वितरित की गई। गांवों में चौपाल लगाकर मलेरिया से बचने की जानकारी दी गई। आयुष विभाग जिले में अगस्‍त माह में होम्‍योपैथिक प्रतिरोधक दवा वितरण का अभियान चलायेगा। जिसमें अगस्त माह 11, 18 और 25 तारीख को अभियान आयोजित किया जाएगा। मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मलेरिया प्रभावित क्षेत्र में औषधि वितरण के लिये स्वास्थ्य कार्यकताओं की टीम तैयार की है। मलेरिया से जिले को बचाने के लिए आयुष विभाग की टीम लगातार काम कर रही है। मजदूर बस्तियों में भी डोर टू डोर जागरूकता बढाई जा रही है। ग्रामों में चौपाल के तरीकों, स्वच्छ और स्वस्थ रहने के तरीके बताते हुए मलेरिया की रोग प्रतिरोधात्मक औषधि का गांव में वितरण कर औषधि की खुराक लेने की विधि बता रहे है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button