IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News अटेली विधानसभा में जनसंवाद कार्यक्रम के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण 

अटेली विधानसभा में जनसंवाद कार्यक्रम के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कनीना हेलीपैड पर पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने किया स्वागत बोले मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम की महेंद्रगढ़ की जनता को प्रदेश की जनता कर रही है सराहना कनीना, महेंद्रगढ़, 28 जुलाई: पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने शुक्रवार को अटेली विधानसभा क्षेत्र में जन संवाद कार्यक्रम के लिए कनीना मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कनीना कॉलेज हेलीपैड पर पहुंचने पर पगड़ी पहना व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले की नारनौल, नांगल चौधरी व महेंद्रगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम पहले कर चुके हैं आज भी अटेली विधानसभा क्षेत्र के कस्बा कनीना,अटेली सुन्दरह में जनसंवाद कार्यक्रम कर लोगों की समस्याएं सुनेंगे व सरकार का फीडबैक लेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जनसंवाद कार्यक्रम की महेंद्रगढ़ की जनता के साथ-साथ पूरी प्रदेश की जनता सराहना कर रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button