ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News आपसी भाईचारा के साथ कौमी एकता कमेटी ने किया हुसैनी लंगर का आयोजन।

रिपोर्टर दीपक गाडरे छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश

छिंदवाड़ा परासिया रोड़ वार्ड नं.45 नोनिया करबल विशु नगर हुसैनी लंगर के आयोजक समाजसेवी (पत्रकार) राजा मंसूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल की तरह इस साल भी माहे मोहर्रम पर्व के उपलक्ष्य में आपसी भाईचारा के साथ कौमी एकता कमेटी द्वारा हुसैनी लंगर का आयोजन किया गया था। जहां हज़ारों की संख्या में लोंगों ने हुसैनी लंगर का लुफ्त उठाया।लंगर में कांग्रेस पार्षद धनराज (भूरा) भावरकर जी और भाजपा के वरिष्ठ नेता गयासुद्दीन पाशा जी सहित पार्टियों ने अन्य लोग उपस्थित रहे।हुसैनी लंगर का यह 8वां साल था।पत्रकार राजा मंसूरी ने बताया कि हमारे हुसैनी लंगर आयोजन की खाश बात और तारीफ की बात यह है कि जैसे ही मोहर्रम पर्व करीब आता है मोहल्ले में सभी धर्मों के लड़कों में हुसैनी लंगर आयोजन को लेकर खाशा उत्साह देखा जाता है।लंगर करने के पहले सभी धर्मों के लड़के बिना भेदभाव के एकसाथ मिलकर अपना विशेष समय निकालकर तोरन व झंडे बनाकर मोहल्ले को दुल्हन की तरह सजाने में विशेष सहयोग प्रदान करते है।और हमारा विशु नगर आपसी भाईचारा व कौमी एकता की मिसाल माना जाता है।जहां आपको हिन्दू-मुस्लिम की शान दोनों धर्मों के झंडे एकसाथ देखने को मिलते हैं।दोनों धर्मों के लोग हर कार्यक्रमों में एकदूसरे को सहयोग प्रदान करके आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं।जो कौमी एकता का प्रतीक है।लंगर में हज़ारों की संख्या में लोग यहां की एकता और भाईचारे को देखने जरूर पहुँचते है।हुसैनी लंगर में मुख्य रूप से अब्दुल रहुफ अंसारी,अब्दुल सलीम क़ादरी,बाबू मंसूरी,जब्बार मंसूरी,जुबेर खान (सद्दाम भाई),शेख मोहरू,इमरान,इरफान,अनम,मोहम्मद हारून,मोहम्मद गफ्फार, पप्पू भाई,शेख अनवर,अब्दुल लतीफ,मोहम्मद जुलकर,शेख इब्राहिम मंसूरी,मोहम्मद अनवर(प्रॉपर्टी डीलर),शहनवाज अंसारी,मुन्नालाल मालवीय जी,पप्पू मालवीय,पत्रकार सुनील निम्बालकर,पत्रकार रंजीत पासवान,सत्यम शिववेदी,विक्की बंदेवार,पवन बंदेवार,तमस बंदेवार,सोनू मालवी,मोनू मालवी,मधुकर सिगोतिया,अंकुर उईके, आशीष उईके,पीयूष बंदेवार,रमेश गोदरे,आशीष गोदरे,तनिष्क विश्वकर्मा,अनूप विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button