Rajasthan News तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आज से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल गोर्वधन सिह

झालावाड़ जिले के राजकीय महाविद्यालय चौमहला के छात्र संघ अध्यक्ष सहित करीब एक दर्जन छात्र तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आज से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठ गये । वी ओ 1_सारे मामले मे छात्र संघ अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चौमहला महाविद्यालय की सरकार द्वारा लगातार अनदेखी की जा रही है,यहां छात्रो की कई समस्याओ को लेकर कई बार सक्षम स्तर पर ज्ञापन देने के बाद भी महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। आपको बता दें कि चौमहला महाविद्यालय के छात्र महाविद्यालय को यूजी से पीजी करने सहित स्टाफ की व्यवस्था करने और काॅलेज मे सीटो की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे है।और इन्ही मांगो को लेकर छात्र संघ अध्यक्ष सहित करीब एक दर्जन छात्र आज सुबह से ही भूख हड़ताल पर बैठ गए है। और लगातार अपनी मांगों को मनवाने पर अड़े हुए है।
बाइट – 1_भूपेंद्र सिंह परमार (छात्र संघ अध्यक्ष महाविद्यालय चौमहला )
Subscribe to my channel